मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। गजल गायक पंकज उधास ने बाघ संरक्षण पर बनी फिल्म ‘मिशन टाइगर’ का समर्थन किया है।
पंकज उधास ने 15वें खजाना गजल महोत्सव के मौके पर कहा, “मैं पहले ही एनडीटीवी के साथ इस परियोजना पर काम कर चुका हूं और मैं दो अन्य परियोजनाओं पर काम करने के अलावा, अमिताभ बच्चन के साथ रणथंभौर भी जा चुका हूं। मैं समझता हूं कि बाघ संरक्षण बहुत जरूरी है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, इसलिए इस पर फिल्म बनती है तो अच्छा है और अगर इस पर प्रकाश डाला गया है तो बहुत अच्छी पहल है।”
पिछले साल महानायक अमिताभ बच्चन ने एनडीटीवी-एयरसेल सेव अवर टाइगर्स परियोजना का नेतृत्व किया था और उधास ने धन जुटाने के लिए प्रस्तुतियां दी थीं।
दीपू करुनाकरण द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिशन टाइगर’ में विजय राज महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
फिल्म 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath