चंडीगढ़-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार शाम को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस दौरान 4 से 6 नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को राज्य सरकार की तरफ से सूचित कर दिया गया है और तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 4 जुलाई को सायं 5 बजे राजभवन में चुनिंदा विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस बीच, शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए 10 पीसीएस अधिकारियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
dharmpath.com dharmpath