पंजाबी गायक परमीश वर्मा गोली लगने से घायल

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय पंजाबी गायक परमीश वर्मा को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टों के मुताबिक, वांछित (वांटेंड) गैंगस्टर दिलप्रीत ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

‘गल नी कडनी’ गीत के लिए लोकप्रिय परमीश को शुक्रवार देर रात मोहाली में गोली मारी गई। वह कार से सफर कर रहे थे। इस दौरान उनका दोस्त भी उनके साथ था। इसी समय इस घटना को अंजाम दिया गया।

इस हमले में उनका दोस्त भी घायल हुआ है।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों का कहन है कि परमीश वर्मा खतरे से बाहर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493