Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » राज्य का पन्ना » पंजाब के मंत्री ने इस्तीफ़ा दिया

पंजाब के मंत्री ने इस्तीफ़ा दिया

January 8, 2023 9:16 pm by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on पंजाब के मंत्री ने इस्तीफ़ा दिया A+ / A-

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को भगवंत मान कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया.

कुछ महीने पहले वह एक ऑडियो क्लिप को लेकर पैदा हुए विवाद में फंस गए थे. इस क्लिप में वह ‘धन की वसूली’ के लिए कुछ ठेकेदारों को ‘फंसाने’ के तौर तरीकों पर कथित रूप से चर्चा करते सुनाई देते हैं.

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने बताया कि सरारी ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

पंजाब के मंत्री ने इस्तीफ़ा दिया Reviewed by on . चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को भगवंत मान कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. कुछ महीने पहले वह एक ऑडियो क्लिप को लेकर चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को भगवंत मान कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. कुछ महीने पहले वह एक ऑडियो क्लिप को लेकर Rating: 0
scroll to top