पंजाब नेशनल बैंक को 621 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

चेन्नई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक पंजाब नेशनल बैंक को दूसरी तिमाही में 621.03 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने कहा कि 30 सितंबर, 2015 को समाप्त हुए सप्ताह में उसे 621.03 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में यह 575.34 करोड़ रुपये था।

बैंक के मुताबिक 30 सितंबर, 2014 को खत्म हुई तिमाही के दौरान कुल आय 13,020.46 करोड़ रुपये थी, जो 30 सितंबर, 2015 में बढ़कर 13,701.93 करोड़ रुपये हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493