पंजाब में पहली कक्षा से ही खेल कक्षाएं शुरू

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिह ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही खेल कक्षाएं लागू करने को अपनी मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां खेल विभाग कार्यक्रम की समीक्षा करने के बाद अधिकारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने का निर्देश दिया ताकि इससे उनका मनोबल बढ़े।

उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए विभाग को विश्व स्तरीय कोचों की नियुक्ति करनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493