पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बनेंगे बिंद्रा

चंडीगढ़, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश के एकमात्र व्यक्तिगत ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गुरुवार को पंजाब विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में बलबीर सिंह सीनियर चेयर प्रोफेसरशिप स्वीकार कर ली है।

विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि बिंद्रा ने इस प्रस्ताव के लिए स्वीकृति दे दी है और वह 13 जनवरी से विश्वविद्यालय में शिक्षा देंगे।

पिछले साल पंजाब विश्वविद्यालय सिंडिकेट ने 27 नवम्बर को अपनी बैठक में बलबीर सिंह सीनियर चेयर प्रोफेसरशिप के लिए बिंद्रा के नाम पर मोहर लगाई थी।

भारत के दिग्गज निशानेबाज बिंद्रा तीन साल तक विश्वविद्यालय के साथ इस पद पर बने रहेंगे।

बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलम्पिक खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493