चंडीगढ़, 11 नवंबर – पंजाब के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए राज्य सरकार नई नीति तैयार करेगी। राज्य के खेल मंत्री का भी कार्यभार संभाल रहे बादल ने इंचियोन एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाड़ियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में यह घोषणा की।
बादल ने कहा कि नई नीति के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी नौकरी पाने वाले खिलाड़ियों को शुरू में 10 वर्ष खेल विभाग में बिताने का मौका दिया जाए। इससे राज्य में खेल क्षेत्र का और विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “नई खेल नीति को इस महीने के आखिर तक मंजूरी दे दी जाएगी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को उनके राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रदर्शन के आधार पर नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा प्रशिक्षकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी तय की जाएगी।”
उन्होंने कहा, “नई नीति के अनुसार यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन के आधारा पर पदोन्नति पा सकें।”
dharmpath.com dharmpath