इस्लामाबाद, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के शकरगढ़ सेक्टर में सीमा पर शुक्रवार को पाकिस्तानी और भारतीय सीमा सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।
‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर सर्विसेज-पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया कि पंजाब रेंजर्स ने अपने भारतीय समकक्षों की ओर से की गई ‘अकारण’ गोलीबारी का जवाब दिया। गोलीबारी सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई और आधे घंटे तक चली।
dharmpath.com dharmpath