पंजाब, हरियाणा में धान का बंपर उत्पादन, सरकारी खरीद तेज

चंडीगढ़, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा में इस साल धान का बंपर उत्पादन बताया जा रहा है। साथ ही, खरीद भी जोरों पर है। दोनों प्रदेशों में अब तक धान की सरकारी खरीद 230 लाख टन हो चुकी है।

पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सोमवार तक प्रदेश में 166 लाख टन धान की खरीद हो चुकी थी। वहीं, हरियाणा में धान की सरकारी खरीद का आंकड़ा 65 लाख टन को पार कर गया है।

पंजाब में इस खरीफ मार्केटिंग सीजन में 182 लाख टन धान की खरीद का अनुमान है। पिछले साल प्रदेश में 168 लाख टन धान की सरकारी खरीद हो पायी थी।

पंजाब और हरियाणा दोनों प्रदेशों में 1 अक्टूबर से धान की खरीद हो रही है। पंजाब में सरकारी एजेंसियों ने इस बार मंडी की कुल आवक के 98.5 फीसदी धान की खरीद की है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब में धान की खरीद के लिए 33,800 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493