‘पंडीगई’ गली की लड़ाई का यर्थाथ रूप : फिरोज

चेन्नई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। टॉलीवुड के नवोदित फिल्म निर्देशक फिरोज ने कहा कि उनकी आगामी तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पंडीगई’ गली में होने वाली लड़ाई को बिल्कुल स्वाभाविक और यर्थाथ रूप में दिखाएगी।

फिरोज ने आईएएनए से कहा, “गली में होने वाली लड़ाई पर तमिल में फिल्में नहीं बनी हैं। सच यह है कि ‘पंडीगई’ फिल्म इस खेल को बहुत ही अनोखा बनाती है। हमने फिल्म में गली की लड़ाई को बहुत ही स्वाभाविक एवं यर्थाथ रूप में दिखाया है। हमने इसमें व्यावसायिकता को भी ध्यान में रखा गया है, जिससे कि यह सभी को आकर्षित करे।”

कृष्णा कुलशेखरन और आनंदी द्वारा अभिनीत यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

इस फिल्म के टीजर के रिलीज होने के बाद से ही इसकी तुलना डेविड फिन्चर की फिल्म ‘फाइट क्लब’ से की जा रही है।

उन्होंने कहा, “इस फिल्म की तुलना ‘फाइट क्लब’ के साथ किए जाने की मुझे जानकारी है। इन दोनों फिल्मों के बीच में केवल एक समान चीज गली की लड़ाई है, लेकिन मेरी फिल्म पूरी तरह से अलग है। ‘पंडीगई’ फाइट क्लब पर आधारित नहीं है। ‘फाइट क्लब’ इस तरह की फिल्म है, जिसको आप किसी भी भाषा में दोबारा नहीं बना सकते।”

‘फाइट क्लब’ से प्रेरित होने के सवाल पर फिरोज ने कहा, “गली में होने वाली लड़ाई बहुत ही स्थानीय चीज है। कॉलेज के दिनों में, मेरे कुछ दोस्त थे, जो हफ्ते की छुट्टी में मिलते थे और अनौपचारिक रूप से लड़ते थे। इस तरह की घटनाओं ने मुझे मेरी फिल्म में गली की लड़ाई को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।”

विजयलक्ष्मी द्वारा निर्मित इस फिल्म में आर. एच. विक्रम ने संगीत दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493