पटना पाइरेट्स की कम्युनिटी एंबेसडर बनीं नीतू चंद्रा

पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने रविवार को बालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री-निर्माता नीतू चंद्रा को टीम की कम्युनिटी एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की है।

नीतू एक अभिनेत्री और निर्माता होने के साथ-साथ मार्शल आटर्स की समर्थक भी हैं।

एक कम्युनिटी एंबेसडर के तौर पर नीतू टीम की हौसलाअफजाई करने के साथ-साथ लगातार बढ़ रहे पाइरेट्स की फैन कम्युनिटी का चेहरा भी होंगी। नीतू अपनी नई भूमिका में न सिर्फ भारत के इस सबसे लोकप्रिय खेल के प्रचार और प्रसार में शामिल होंगी बल्कि वह युवाओं को फिट रहने का संदेश भी देंगी।

पटना में जन्मी नीतू ने इस मौके पर कहा, “मैं पटना में होने वाले मैचों के दौरान अपने गृहनगर में मौजूदा पीकेएल चैम्पियन टीम का समर्थन करने को लेकर काफी रोमांचित हूं। मुझे लगता है कि शीर्ष स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए पटना टीम ने इसका मान बढ़ाया है और इसकी कम्युनिटी एंबेसडर के तौर पर मैं इसे शुभकामनाएं देती हूं।”

पटना पाइरेट्स फ्रेंचाइजी टीम के मालिक राजेश वी शाह ने सेलीब्रिटी कम्युनिटी एंबेसडर के तौर पर नीतू का स्वागत करते हुए कहा कि वह बहुत प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493