पटना में भगदड़ के दौरान 25 की मौत

imagesपटना, 3 अक्टूबर – बिहार की राजधानी पटना में दशहरा उत्सव के दौरान शुक्रवार की शाम भगदड़ मचने से 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने महिलाओं और बच्चों सहित 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। रावण दहन के दौरान पटना के एग्जीवीशन रोड के पास बिजली का तार टूटकर गिरने की अफवाह फैल गई जिससे घबराकर लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ मच जाने से कई लोग गिर गए और भीड़ के कुचलने से 25 लोग मारे गए व कई अन्य घायल हो गए। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। भगदड़ के बाद कई लोग और बच्चे अपनों से बिछड़ गए हैं और वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम है।

पटना के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने संवाददाताओं को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भगदड़ के कारण 25 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में महिला एवं बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल करीब 15 घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493