मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म निर्माता राजकुमार गुप्ता की ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की शूटिंग पटना में करने से बहुत खुश हैं।
पटना में उन्होंने एक सप्ताह से अधिक समय तक शूटिंग की।
अर्जुन ने कहा, “मुझे गर्व है कि मेनस्ट्रीम बॉलीवुड अभिनेता के रूप में मैं पटना में शूटिंग करने वालों में से एक हूं।”
बिहार को कई कलाकार असुरक्षित मानते हैं, लेकिन अर्जुन नहीं।
उन्होंने कहा, “वहां मिले प्यार से अच्छा महसूस हुआ। मैंने वहां की स्थानीय संस्कृति को अपनाया। अगर मैं इस सुंदर राज्य की शूटिंग को लेकर नकारात्मक मानसिकता बदल सका, तो उससे बहुत खुशी होगी। मुझे आशा है कि मेरे बाद अन्य कलाकार भी पटना और बिहार में शूटिंग के लिए आएंगे, क्योंकि इतनी सारी फिल्में बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी हैं।”
dharmpath.com dharmpath