नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। अखिला भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने हाल ही में संपन्न यू-19 आई-लीग विजेता एआईएफएफ इलीट अकादमी को गुरुवार को बधाई दी।
अकादमी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपराजित रहते हुए खिताब हासिल किया।
पटेल ने कहा, “हमने 2012 में अकादमी के रूप में जिस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, अब उसका फल मिलने लगा है।”
उन्होंने कहा, “इन युवा खिलाड़ियों ने लगातार विपक्षी टीमों को दमदार अंदाज में मात दी और हमें उम्मीद है कि अन्य टीमें इससे कुछ सीखेंगी और एक व्यवस्थित युवा विकास कार्यक्रम का निर्माण करेंगी।”
विजेता एआईएफएफ इलीट अकादमी टीम के सभी खिलाड़ी अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं और जल्द ही एएफसी यू-19 चैम्पियनशिप की तैयारियों में लग जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath