पता न था, ‘बरेली..’ के लिए आयुष्मान ने मेरा नाम सुझाया : राजकुमार

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उन्हें यह बात नहीं पता थी कि फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में उनके सह-कलाकार आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म के लिए उनका नाम सुझाया था।

एक साक्षात्कार में आयुष्मान ने कहा था कि अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के लिए उन्होंने ही राजकुमार राव को लेने का सुझाव दिया था।

इस बारे में पूछे जाने पर फिलहाल थाईलैंड में मौजूद राजकुमार राव ने आईएएनएस को ईमेल के जरिए बताया, “हालांकि मुझे इस बारे में नहीं पता था, लेकिन मैं ऐसा करने के लिए उनका आभारी हूं क्योंकि मुझे ‘बरेली की बर्फी’ के लिए जो प्यार और तारीफ मिल रही हैं, वह सच में भावविभोर कर देने वाला है।”

राजकुमार ने कहा कि उन्हें आयुष्मान के साथ काम करने में बहुत मजा आया। वह उनके अच्छे दोस्त हैं और वह उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

राजकुमार इस बात से बेहद खुश हैं कि फिल्म में उनका किरदार विक्रम विद्रोही दर्शकों के दिलों को जीत रहा है।

अभिनेता ने कहा कि यह फिल्म की बेहतरीन टीम के बगैर संभव नहीं हो पाता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493