पति के साथ काम करना पसंद : हैथवे

लॉस एंजेलिस, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एनी हैथवे का कहना है कि उन्होंने अपने पति एडम शुलमैन के साथ फिल्म ‘सांग वन’ में काम करने का आनंद लिया।

हैथवे ‘सांग वन’ में अभिनेत्री हैं और फिल्म का सह-निर्माण उनके पति शुलमैन ने किया।

उन्होंने कहा, “सबसे पहले, मैं इस को लेकर उत्सुक थी कि यह कैसे होगा। लोग हमेशा पति के साथ काम नहीं करने की सलाह देते हैं। लेकिन मुझे उनके साथ काम करना पसंद है।”

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, अभिनेत्री ने कहा, “वह साथ काम करने के लिए लिहाज से बेहद अच्छे हैं और शानदार निर्माता हैं। मुझे लगता है कि मैंने इस दौरान उनसे काफी कुछ सीखा है।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493