पति के साथ सुलह को लेकर केरी परेशान

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका केरी केटोना अलग रह रहे पति के साथ सुलह करने की बात को लेकर परेशान हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि 34 वर्षीया केरी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके अलग रह रहे पति जे कहीं वापस उनके पास आकर सुलह करने और फिर से साथ रहने की बात न करें। एक महीने से केरी और जे अलग अलग रह रहे हैं।

पत्रिका ‘ब्रिटेन्ज न्यू’ के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “केरी चिंतित हैं कि कहीं जे वापस आकर उन्हें सुलह करने और फिर से साथ रहने के लिए मनाने न लग जाएं। वह ऐसा बिल्कुल नहीं चाहतीं।”

सूत्र ने आगे कहा, “वह सचमुच ऐसा चाहती हैं कि वह इन सब मसलों से दूर चली जाएं, लेकिन उनके पास दूसरी जगह नहीं है और अपने बच्चों के लिए उन्हें खुद को मजबूत बनाए रखना है। वह जे को देखना तक नहीं चाहतीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493