पति डेनियल क्रेग से खुश हैं रचेल वेस्ज

लंदन, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री रचेल वेस्ज अभिनेता डेनियल क्रेग से शादी करके बेहद खुश हैं और उन्हें अपनी जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्ज ने कहा कि एक अच्छा परिवार मिलने की खुशी के साथ ही वह अपने व्यावसायिक जीवन को लेकर भी खुश हैं।

क्रेग के साथ जीवन कैसा है, यह पूछे जाने पर वेस्ज ने पत्रिका ‘हैलो’ को कहा, “मुझे कोई शिकायत नहीं है। जिंदगी अच्छी है और मैं बहुत, बहुत खुश हूं। मेरा परिवार बहुत अच्छा है और मेरा करियर भी शानदार चल रहा है।”

वेस्ज ने कहा, “हालांकि मैं काफी वहमी हूं, इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि इसे कोई नजर लगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493