पत्नी के निधन के बाद बिखरी जिंदगी संभाल रहे टॉम जोन्स

लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। गायक टॉम जोन्स ने कहा है कि पत्नी लिंडा के निधन के बाद वह अब अपनी बिखरी-बिखरी जिंदगी को संभालने में लग गए हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 75 वर्षीय जोन्स का कहना है कि वह फिर से संगीत प्रस्तुतियां देने और संगीत के प्रति अपने जुनून को ताजा करने के लिए तैयार हैं। उनकी पत्नी का अप्रैल में कैंसर से निधन हो गया।

जोन्स ने कहा, “मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं फिर से सामान्य जिंदगी में लौट आया हूं।”

उन्होंने कहा, “लिंडा को खोने के बाद कुछ महीने बेहद मुश्किल भरे रहे। उन्हें एम्फीसेमा (फेफड़ों की बीमारी जिसमें सांस लेने में तकलीफ होती है) था और हमें लगा कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है। लेकिन आखिरकार यह घातक सिद्ध हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493