पत्नी के साथ हवाई में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं मिलिंद सोमन

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेता मिलिंद सोमन का कहना है कि हवाई में पत्नी अंकिता कंवर के साथ बिताए सभी पलों को वह संजो कर रखेंगे।

मिलिंद ने पिछले महीने अप्रैल में अंकिता से शादी की थी।

मिलिंद ने आईएएनएस से एक बयान में कहा, “अपने प्राचीन तटों और मंत्रमुग्ध कर देने वाली खूबसूरती के साथ हवाई हमेशा से हमारी सूची में शीर्ष पर रहा है।”

उन्होंने कहा कि समुद्र तट के ठीक पास के घर में स्थानीय लोगों की तरह रहकर हमने अपना समय हवाई की सांस्कृतिक विशिष्टता को जानने में बिताया और पारंपरिक हवाई भोजन का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि वह इस यादगार यात्रा को हमेशा संजो कर रखेंगे।

मिलिंद इंस्टाग्राम पर अपने अनुभवों को साझा करके भी अपने प्रशंसकों को अपडेट कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493