लोमा (टोगो), 28 अगस्त (आईएएनएस)। पत्रकारिता के द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो की सौंदर्य प्रतियोगिता का 22वां संस्करण ‘मिस टोगो 2016’ जीता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 20 वर्षीय डी अलमेडा मावुबेडज्रो कोकोए बाल्बिना ने राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के 19 प्रतियोगियों में पहला स्थान हासिल किया है।
बाल्बिना को विजेता के ताज के साथ ही एक साइट्रोएन कार, 50 लाख सीएफए फ्रैंक (8,531 डॉलर) की इनाम राशि और साथ ही कई अन्य पुरस्कार भी मिले हैं।
dharmpath.com dharmpath