पत्रकारों पर हमलों को रोकने के लिए कानून बनायेगी सरकार

imagesसूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंन्द में नरेन्द्र मोदी सरकार प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और पत्रकारों पर हमले रोकने के लिए केंन्द्रीय कानून बनाने की संभावना पर विचार कर रही है।
मुम्बई में जावडेकर ने कहा, ‘‘ हमने प्रेस की स्वतंत्रता अर्जित की है, यह हमें मुफ्त में नहीं मिली है। हमने इसके लिए काफी संघर्ष किया है। यह (प्रेस की स्वतंत्रता) लोकतंत्र का सारतत्व है और हमें इसका संरक्षण करने की जरूरत है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी सरकार मीडिया की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है और यह हमारा सिद्धांत है क्योंकि हम इसमें विश्वास रखते हैं।’’ मीडियाकर्मियों पर हमलों को गंभीर बताते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘ इसे रोके जाने की जरूरत है। कुछ राज्य सरकारों ने इस दिशा में पहल की है और कानून बनाये हैं। हम निश्चित तौर पर इस संभावना पर विचार करेंगे कि क्या पत्रकारों एवं प्रेस पर हमलों को रोकने के लिए केन्द्रीय कानून बनाया जा सकता है।’’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493