पत्रकार आशुतोष ने पहनी आप की टोपी

ashutosh265311-01-2014-03-20-99Wनई दिल्ली। आईबीएन-7 न्यूज के पूर्व संपादक आशुतोष शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। केजरीवाल ने इसका ऎलान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इस दौरान केजरीवाल ने पार्टी की टोपी आशुतोष को पहनाई।

इस अवसर पर आशुतोष ने कहा कि आप एक क्रांति है। आज के समय में देश की व्यवस्था बदलने की जरूरत है। साथ ही कहा कि चुनाव लड़ना मेरी प्राथमिकता नहीं है। मैं पार्टी के आम कार्यक्रता की तरह काम करूंगा।

आशुतोष ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए आप में शामिल नहीं हुए हैं बल्कि वह आम कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव लड़ना उनका मकसद होता तो काफी पहले ही किसी अन्य पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ सकते थे, क्योंकि उनकी अनेक पार्टियों के दिग्गज नेताओं से गहरी जान पहचान है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493