(खुसुर-फुसुर)– मध्यप्रदेश में एक राजपत्रित अधिकारी जो अपने कारनामों की वजह से चर्चित रहा है,सीहोर,नगर-निगम भोपाल,फार्मेसी कौंसिल में अपने झंडे गाड़ चुके इस अधिकारी को इन्दौर के कद्दावर मंत्री जी ने अपने स्टाफ में समाहित कर लिया अब इन्होनें यहाँ भी अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है.पूर्व में बिल्डरों से संबंध अब काम आ रहे हैं.खबर यह है की पहले भी बिल्डरों से उपकृत होने वाले महाशय अब एक बिल्डर के प्रॉजेक्ट के लिये अपनी कोशिश को अंजाम दे रहे हैं.जब इसकी खबर दिल्ली के एक खबरनवीस को लगी और उसने महोदय से बात की तब इन्होने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया.
dharmpath.com dharmpath