पत्रकार को प्रतिबंधित करने के व्हाइट हाउस के फैसले की निंदा

वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यावधि चुनाव के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संवाददाता सम्मेलन में उनके और सीएनएन के वरिष्ठ संवाददाता जिम अकोस्टा के बीच तीखी बहस के कारण व्हाइस हाउस द्वारा अगले आदेश तक जिम का प्रेस पास रद्द कर दिए जाने के बाद कई समाचार संगठनों के संवाददाताओं ने जिम के प्रति समर्थन जताया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हार्ड पास’ जिससे व्हाइट हाउस के मैदान में प्रवेश करने की इजाजत मिलती है, उसे ट्रंप प्रशासन ने बुधवार रात को रद्द कर दिया।

अकोस्टा सीएनएन के प्रमुख व्हाइट हाउस संवाददाता हैं। वह ‘एंडरसन कॉपर 360’ शो का सीधा प्रसारण करने के लिए व्हाइट हाउस में फिर से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उन्हें सीक्रेट सर्विस ऑफिसर द्वारा रोक दिया गया।

दक्षिणपंथी वेबसाइटों और ट्रंप समर्थक विवरणदाताओं ने आरोप लगाया कि अकोस्टा ने व्हाइट हाउस की एक इंटर्न के साथ गलत बर्ताव किया था, जो संवाददाता सम्मेलन के दौरान माइक्रोफोन को उनसे दूर करने का प्रयास कर रही थी।

चंद मिनटों बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने अकोस्टा के अनुचित व्यवहार का हवाला देते हुए पास रद्द करने की घोषणा की।

सीएनएन और कई बड़े पत्रकारिता हितैषी समूहों ने व्हाइट हाउस के इस कदम की निंदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493