पथराव करने वाले 4 फिलिस्तीनी गिरफ्तार

इजरायल के शीन बेत सुरक्षा सेवा ने एक बयान में कहा कि चारों संदिग्धों की उम्र 16-19 वर्ष के बीच है और वे पूर्वी जेरूसलम के पड़ोसी इलाके सुर बाहेर के निवासी हैं।

बीते रविवार को यहूदी नववर्ष की पूर्व संध्या पर उन्होंने गुजर रहे एक वाहन पर कथित तौर पर पत्थरों से हमला किया।

पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पत्थरों से हमले के कारण वाहन के चालक एलेक्जेंडर लेवलोविच (64) ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और एक खंभे से टकरा गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

गिरफ्तारी की घोषणा इजरायल के कैबिनेट द्वारा उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें फिलिस्तीन के पत्थरबाजों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मंजूरी दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493