‘पद्मावती’ की रिलीज से पहले दीपिका की सरप्राइज पार्टी

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज में अभी समय है, लेकिन फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से खुश होकर दीपिका पादुकोण ने एक पार्टी का आयोजन किया है।

फिल्म और इसमें अपने किरदार को चारों ओर से सराहे जाने के बाद दीपिका ने चार नवंबर को (आज) एक पार्टी का आयोजन किया है।

दीपिका के करीबी सूत्र ने बताया, “फिल्म की रिलीज से पहले मिल रही प्रतिक्रियाओं से दीपिका जश्न के मूड में हैं। वह इसे अपने करीबियों के साथ साझा करना चाहती थीं, इसलिए आज वह इस पार्टी का आयोजन कर रही हैं।”

वह आगे बताते हैं, “इस तरह की प्रतिक्रियाओं की उम्मीद फिल्म की रिलीज के बाद की जाती है लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस तरह की प्रतिक्रियाएं रिलीज से पहले ही मिल रही हैं।”

फिल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका का महारानी पद्मावती का लुक खासा पसंद किया जा रहा है।

फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493