‘पद्मावती’ को ब्रिटेन में 1 दिसंबर को रिलीज करने की मंजूरी (लीड-1)

लंदन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पद्मावती’ को ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने एक दिसंबर को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है, लेकिन फिल्म के निर्माताओं से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि यह इस तारीख पर कहीं भी रिलीज नहीं होगी।

लंदन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पद्मावती’ को ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने एक दिसंबर को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है, लेकिन फिल्म के निर्माताओं से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि यह इस तारीख पर कहीं भी रिलीज नहीं होगी।

बीबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ‘पद्मावती’ को ब्रिटेन में बगैर किसी कट से रिलीज किया जाएगा लेकिन निर्माताओं के अनुसार, इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “हम फिल्म को एक दिसंबर को कहीं भी रिलीज नहीं कर रहे।”

‘पद्मावती’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इसे राजपूत रानी पद्मावती को श्रद्धांजलि बताया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित कुछ हिंदू संगठन ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ को लेकर फिल्म का विरोध कर रहे हैं। भंसाली ने हालांकि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से इनकार किया है।

फिल्म भारत में भी पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है क्योंकि फिल्म निर्माताओं को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिला है।

फिल्म में रणवीर सिंह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का, दीपिका पादुकोण राणी पद्मावती और शाहिद कपूर महाराजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इसे भारत में वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स लिमिटेड द्वारा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैरामाउंट पिक्च र्स द्वारा वितरित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493