पनामा के पूर्व तानाशाह नोरिएगा का निधन

पनामा सिटी, 30 मई (आईएएनएस)। पनामा के पूर्व तानाशाह मैनुएल एंटोनियो नोरिएगा का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

‘एफे न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, नोरिएगा ने 1983 से 1989 तक देश में शासन किया, जिसके बाद अमेरिका ने पनामा पर धावा बोलकर इन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया। बीती सात मार्च को मस्तिष्क में ट्यूमर के ऑपरेशन के बाद से नोरिएगा आईसीयू में भर्ती थे। उन्होंने सोमवार को आखिरी सांस ली।

सात मार्च को पहले ऑपरेशन के बाद तक कई घंटों तक मस्तिष्क से खून बहने के कारण उनका दूसरा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद से उनकी हालत खराब हो गई।

इसके बाद उन्हें देश के सबसे बड़े सांटो टोमस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नोरिएगा को मादक पदार्थों की तस्करी और धनशोधन के लिए अमेरिका और फ्रांस की जेल में 20 साल से अधिक रहने के बाद 11 दिसंबर, 2011 को पनामा को प्रत्यर्पित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493