पनामा कोच गोमेज ने कहा, दानव हैं मेसी

शिकागो, 11 जून (आईएएनएस)। पनामा राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच हेर्नान दारियो गोमेज ने अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेस मेसी को दानव करार दिया।

कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए मुकाबले में मध्यांतर के बाद अर्जेटीना के लिए मुकाबले के 61वें मिनट में फर्नादेज के स्थान पर मेसी ने कदम रखा और लगातार तीन गोल दागे।

मेसी की हैट्रिक की बदौलत अर्जेटीना ने पनामा को 5-0 से मात दी।

पनामा को पहले हॉफ में अनिबल गोडोए को मिले लाल कार्ड के कारण बाकी का मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

पहले हॉफ में 1-0 से आगे चल रही अर्जेटीना की टीम ने मध्यांतर के बाद मेसी के तीन गोल और 90वें मिनट में सर्गियो अगुएरो के गोल से पनामा पर 5-0 से जीत हासिल कर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, गोमेज ने कहा कि मेसी के आने से पहले मुकाबले में कोई अंतर नहीं था।

गोमेज ने कहा, “मेसी एक दानव हैं। अगर आप कोई गलती करते हैं और मेसी बगल में हों, तो आपको इसका खामियाजा चुकाना पड़ता है। 10 खिलाड़ियों की टीम के साथ खेलना और उसके बाद प्रतिद्वंद्वी टीम का आगे बढ़ना सच में चुनौतीपूर्ण है।”

पनामा के कोच ने यह भी कहा कि अर्जेटीना विश्व में कहीं भी उनकी टीम को मात देने के लिए सक्षम है।

पनामा को टूर्नामेंट में ग्रुप-डी के फाइनल मुकाबले में इस हार की भरपाई और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए चिली को मात देनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493