पन्ना- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने गृहलक्ष्मी को आज मालामाल कर दिया है। हीरा की खदानों के लिए प्रसिद्ध पन्ना जिले की उथली खदान से इस महिला को 02.08 कैरेट वजन का बेशकीमती हीरा मिला है जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए आंकी जा रही है। यह नायाब हीरा पन्ना जिले के ग्राम इटवा कला निवासी श्रीमती चमेली रानी पत्नी अरविंद सिंह को कृष्णा कल्याणपुर की पटी हीरा खदान में मिला है।
हीरा मिलने के साथ ही गृह लक्ष्मी वास्तव में मालामाल हो गई। इस नायाब हीरे की अनुमानित कीमत लाखों रुपए मैं आंकी जा रही है। हीरा धारक चमेली रानी ने हीरा मिलने पर मंगलवार को नियमानुसार कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में आकर जमा कर दिया है। इस हीरे को आगामी होने वाली नीलामी में विक्रय के लिए रखा जायेगा।
dharmpath.com dharmpath