पन्ना टाईगर रिजर्व में गज शावक का जन्म

mainनामकरण के लिए लोगों से माँगी राय

पन्ना टाईगर रिजर्व की हथिनी रूपकली ने एक स्वस्थ नर बच्चे को जन्म दिया है। रंगों के त्यौहार होली के पावन पर्व एवं बसंत ऋतु की बेला में जन्में इस बच्चे का नाम टाईगर रिजर्व प्रशासन ने ‘प्रहलाद’ या ‘पलाश’ रखने का निर्णय लिया है।

पन्ना टाईगर रिजर्व प्रशासन ने आम लोगों से ‘प्रहलाद’ या ‘पलाश’ नामकरण पर राय माँगी है। इन दोनों नामों में से जिस नाम को ज्यादा समर्थन मिलेगा वही नाम इस गज शावक को अंतिम रूप से दिया जायेगा। नाम संबंधी रायशुमारी के लिए प्रशासन ने कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 9713976985 अथवा ई-मेल fdptr82gmail.com आई.डी. जारी किया है। इस फोन नम्बर या ई-मेल आई.डी. पर लोग किसी एक नाम के पक्ष में अपनी पसन्द बता elephant_rideसकते हैं। नामकरण 16 अप्रैल 2013 को होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493