पन्ना में दूषित जल से फैला डायरिया

पन्ना-मध्य प्रदेश में दूषित जल पीने से डायरिया का कहर बढ़ता जा रहा है। पांढुर्णा के बाद अब पन्ना जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां दूषित पानी पीने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इतना ही नहीं 20 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक है।

जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के देवरीपुरवा गांव निवासी सपना केवट पति संतोष केवट (30) को बुधवार अचानक उल्टी दस्त होने लगे। परिजन उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराते रहे। हालत गंभीर हो जाने से गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में एक के बाद एक केवट परिवार के 5 लोग बीमार हो गए। इसकी जानकारी बीएमओ डॉ सुनील अहिरवार को दी गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493