मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। छोटे एवं बड़े पर्दे के चर्चित अभिनेता गुरमीत चौधरी मदर्स डे के मौके पर एक विशेष प्रस्तुति देते समय रो पड़े।
गुरमीत ‘थैंक-यू मां’ शो में परफॉर्म कर रहे थे। यह प्रस्तुति उन्होंने अपनी मां को समर्पित की।
उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरे लिए मेरी मां सब कुछ है। इस प्रस्तुति के जरिए मैं उन्हें उनके अदम्य प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। उन्हें शुक्रिया कहना का कोई और तरीका नहीं हो सकता था।”
स्टार प्लस के शो ‘थैंक-यू मां’ में संजीदा शेख और शक्ति मोहन जैसी अन्य टेलीविजन हस्तियों ने भी परफॉर्म किया।
शो 10 मई को प्रसारित होगा। इसके सूत्रधार अभिनेता अली फजल और अभिनेत्री सपना पब्बी होंगे।
dharmpath.com dharmpath