परमाणु हथियारों को कम करने के अमेरिका, रूस के प्रयास को सराहा

संयुक्त राष्ट्र, 6 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और रूस को अपने सामरिक परमाणु बलों को नई स्टार्ट संधि के लिए जरूरी स्तर तक सफलतापूर्वक कम करने के लिए बधाई दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इस समय शीत युद्ध के बाद परमाणु हथियारों को लेकर वैश्विक चिंता सबसे अधिक है। परमाणु निरस्त्रीकरण का प्रयास और प्रसार व हथियारों का नियंत्रण पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “ये प्रयास विश्वास और भरोसे को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और साथ ही संघर्ष को रोक सकते हैं, कम कर सकते हैं और हल कर सकते हैं।”

नई स्टार्ट संधि को आधिकारिक तौर पर मेजर्स फॉर द फर्दर रिडक्शन एंड लिमिटेशन ऑफ लिमिटेशन ऑफ स्ट्रैटेजिक ऑफेंसिव आर्म्स कहा जाता है। इस पर अप्रैल 2010 में दस्तखत हुए थे और यह फरवरी 2011 में अमल में आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493