परमाणु हथियार विरोधी कांफ्रेंस की मेजबानी करेगा वेटिकन

रोम, 9 नवंबर (आईएएनएस)। वेटिकन शुक्रवार और शनिवार को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया के परिप्रेक्ष्य में एक अंतर्राष्ट्रीय परिचर्चा की मेजबानी करेगा। यह परिचर्चा अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर आयोजित की जा रही है। होली सी ने इसकी घोषणा की है।

इस परिचर्चा में ग्यारह नोबेल शांति पुरस्कार विजेता, संयुक्त राष्ट्र और नाटो के शीर्ष अधिकारी, प्रमुख विशेषज्ञ, नागरिक समाज संगठनों के प्रमुखों के साथ-साथ बिशप सम्मेलनों के प्रतिनिधि, ईसाई और अन्य धर्म के प्रमुख भाग लेंगे।

होली सी के मुताबिक, यह परिचर्चा विशेष रूप से परमाणु हथियारों के साथ साथ हथियारों के खिलाफ किए गए पोप फ्रांसिस के प्रयासों के बाद हो रही है। इस परिचर्चा को ‘न्यूक्लियर हथियारों से मुक्त विश्व के लिए संभावनाएं और अनिवार्य निरस्त्रीकरण के लिए’ शीर्षक दिया गया है।

द्वितीय विश्व युद्ध में हीरोशिमा पर हुए परमाणु हमले में बचे लोगों में से एक मासाको वाडा इस परिचर्चा में उपस्थित रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493