‘परमाणु’ 25 मई को रिलीज होगी

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण’ 25 मई को रिलीज होने जा रही है।

प्रोडक्शन बैनर जेए एंटरटेनमेंट और क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के बीच विवाद के चलते फिल्म की रिलीज अधर में लटकी हुई थी।

पिछले साल से ही फिल्म की रिलीज में देरी होती रही है।

जेए एंटरटेनमेंट की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि बंबई उच्च न्यायालय में फिल्म से संबंधित मामले में हो रही प्रगति के बाद फिल्म 25 मई को संयुक्त रूप से जेए एंटरटेनमेंट, जी स्टूडियोज और काइटा प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज होगी।

बयान में कहा गया, “इस फिल्म से कोई अन्य निर्माता नहीं जुड़ा हुआ है।”

इससे पहले फिल्म का निर्माण क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ किया जा रहा था।

जेए एंटरटेनमेंट की प्रवक्ता मीनाक्षी दास ने कहा, “हम विभिन्न मुद्दों को बंबई उच्च न्यालय द्वारा तेजी से निपटाने के संकल्प के लिए बेहद आभारी है, जिससे हमारी फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया। हम इस मामले में आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे और फिलहाल सारी ऊर्जा फिल्म की रिलीज पर केंद्रित करना चाहेंगे।”

फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी और बमन ईरानी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493