परमीत सेठी की वजह से ‘हर मर्द..’ के लिए हामी भरी : मंत्रा

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-आरजे मंत्रा का कहना है कि वह हास्य टीवी शो ‘हर मर्द का दर्द’ में निर्देशक परमीत सेठी की वजह से काम करने के लिए राजी हुए।

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-आरजे मंत्रा का कहना है कि वह हास्य टीवी शो ‘हर मर्द का दर्द’ में निर्देशक परमीत सेठी की वजह से काम करने के लिए राजी हुए।

मंत्रा ने अपने बयान में कहा, “मैंने शो करने के लिए हामी इसलिए भरी क्योंकि इसको परमीत सेठी निर्देशित कर रहे थे, जब उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनके द्वारा निर्देशित शो में भूमिका निभा सकता हूं तो मैंने फौरन हां कह दी।”

लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले इस शो में मंत्रा, सोनू के मित्र जिग्गी का किरदार निभाएंगे।

मंत्रा ने कहा, “मैं और परमीत एक-दूसरे को लंबे अर्से से जानते हैं और हमारी दोस्ती अर्चना पूरन सिंह की वजह से शुरू हुई। गुजरते वक्त के साथ हमारी दोस्ती मजबूत होती चली गई और हमारे बीच अधिकांश मसलों पर चर्चा होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493