परम सिंह ने चिल्लाकर खराब की आवाज!

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘गुलाम’ में रंगीला की भूमिका में नजर आ रहे अभिनेता परम सिंह ने बताया कि उन्होंने शूटिंग के दौरान चिल्लाने वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान अपना गला ही खराब कर लिया।

परम को ऐसे दृश्य की शूटिंग करनी थी, जिसमें उन्हें चौधरी (भगवान तिवारी) पर रंगीला और उसकी मां के साथ अनुचित व्यवहार के कारण चिल्लाना था।

परम ने कहा, “मुझे इस दृश्य को करते हुए मजा आया, क्योंकि इसके साथ कई भावनाएं जुड़ी थीं। इसमें क्रोध और लाचारी का मिश्रण था और दिल टूटने जैसी भावनाएं थीं।”

उन्होंने कहा, “इस दौरान मेरा गला खराब हो गया और अब मैं लोगों से बहुत धीमी आवाज में बात कर रहा हूं, ताकि अपने संवाद ठीक तरीके से बोल सकूं।”

‘गुलाम’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493