‘परवरिश’ का अगला संस्करण जल्द प्रसारित होगा

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। टीवी धारावाहिक ‘परवरिश : कुछ खट्टी कुछ मीठी’ को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए इसके निर्माता डीजेस क्रिएटिव यूनिट जल्द ही इसका अगला संस्करण लाने की तैयारी में हैं।

एक सूत्र ने बताया, “डीजेस क्रिएटिव प्रोडक्शन ‘परवरिश’ का अगला संस्करण लाने की तैयारी में है। नया संस्करण इस समय निर्माणाधीन है और इसका प्रसारण सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर किया जाएगा। अभी कलाकारों का चयन नहीं हुआ है, लेकिन निर्माता कई जाने-माने कलाकारों से संपर्क कर रहे हैं।”

सूत्र ने बताया, “निर्माता धारावाहिक के नए संस्करण में दिल्ली में रहने वाले दो नए परिवारों का परिचय कराएंगे, जहां आधुनिक समय और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में परिवार के अंदर बच्चे की परवरिश और इससे जुड़े पहलुओं को दिखाया जाएगा। धारावाहिक की कहानी इस बार भी दर्शकों को पसंद आएगी और एक के बाद एक अगले एपीसोड तक दर्शकों को बांध कर रखेगी।”

‘परवरिश : कुछ खट्टी कुछ मीठी’ के 300 एपीसोड वाले पहले संस्करण में श्वेता तिवारी, विवेक मुश्रान, तपस्वी मेहता, रूपाली गांगुली और बरखा बिश्ट सेनगुप्ता ने काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493