पराग्वे और अल सेल्वाडोर के साथ दोस्ताना मैच खेलेगा पेरू

लीमा, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेरू अगले साल मार्च में पराग्वे और अल सल्वाडोर के साथ अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पेरू फुटबाल महासंघ (एफपीएफ) के हवाले से बताया कि दोनों मैच अमेरिका में खेले जाएंगे।

इसके बाद कोपा अमेरिका-2019 के लिए कोच रिकॉडरे गारेसा के नेतृत्व में पेरू की टीम का चयन किया जाएगा। कोपा अमेरिका अगले साल 14 जून से सात जुलाई तक ब्राजील के पांच शहरों में खेला जाएगा।

एफपीएफ के एक बयान के अनुसार, पेरू की टीम 22 मार्च को न्यूयॉर्क में पराग्वे से और इसके चार दिन बाद वाशिंगटन में अल सल्वाडोर के खिलाफ मुकाबले में उतरेगा।

पेरू को पिछले महीने ही इक्वाडोर और कोस्टा रिका के साथ खेले गए दोस्ताना मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493