कोंसेपशियन (चिली), 1 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीनी फुटबाल टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पराग्वे को 6-1 से रौंदते हुए कोपा अमेरिका कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगहलवार को हुए मुकाबले में मार्कोस रोजो और जेवियर पास्टोरे के गोलों की बदौलत अर्जेटीना ने मैच में 2-0 की बढ़त हासिल की।
पराग्वे के लुकास बैरियोज ने हालांकि मध्यांतर से ठीक पहले पराग्वे के लिए एकमात्र गोल कर स्कोर 1-2 कर लिया।
मध्यांतर के बाद छह मिनट के अंतराल पर एंजेल डी मारिया ने दो गोल स्कोर 4-1 कर दिया।
इसके बाद सर्जियो अग्वेरो और गोंजालो हिगुएन ने दो गोल कर टीम को 6-1 से जीत दिला दी।
अर्जेटीनी कप्तान एवं स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने इनमें से तीन गोलों में असिस्ट किया।
गेराडरे मार्टिनो की टीम अब शनिवार को मेजबान चिली के खिलाफ सैंटियागो में एस्टेडियो नासियोनाल कोपा अमेरिका का फाइनल मैच खेलेगी।
अर्जेटीना पिछली बार 1993 में कोपा अमेरिका खिताब जीत सका था। अर्जेटीना 14 बार यह खिताब जीत चुका है।
शनिवार को यदि अर्जेटीना फाइनल मुकाबले में चिली को हराने में सफल रहता है तो कोपा अमेरिका कप के 99 वर्षो के इतिहास में उरुग्वे के साथ सर्वाधिक बार खिताब जीतने वाला देश बन जाएगा।
दूसरी ओर चिली 1987 के बाद पहली बार फाइनल मैच खेलेगा और उसकी नजरें अपने पहले खिताब पर होंगी।
dharmpath.com dharmpath