परानाएंसे ने जीता पहला कोपा सुदामेरिकाना खिताब

कुरितिबा (ब्राजील), 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के एटलेटिको परानाएंसे क्लब ने पहली बार कोपा सुदामेरिकाना का खिताब अपने नाम किया है।

परानाएंसे ने कोलंबिया के जूनियर क्लब को पेनाल्टी शूटआइट में 4-3 से मात देकर यह खिताब जीता।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, थियागो हेलेनो ने आखिरी में पेनाल्टी पर गोल कर परानाएंसे को यह खिताब हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

पाब्ले टेक्सीरा ने 27वें मिनट में मेजबान टीम के लिए गोल किया, वहीं जूनियर टीम के लिए ग्वीटरेज ने 57वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दोनों टीमों का परिणाम मैच की तय समय की समाप्ति तक 1-1 से बराबरी पर रहा था। इसके बाद दोनों टीमों को अतिरिक्त समय भी दिया गया लेकिन तब भी दोनों का स्कोर बराबरी पर रहा

ऐसे में मैच पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जिसमें परानाएंसे ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493