‘परिंदे’ गीत से बड़े पर्दे पर कदम रख रहे शिवेंद्र दहिया

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ के गीत ‘परिंदे’ से शिवेंद्र दहिया फिल्म उद्योग में कैमरे के सामने अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। शिवेंद्र शक्ति कपूर और पूनम पांडे अभिनीत सूर्या एंटरटेंमेंट की फिल्म ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ में एक केमियो करते नजर आएंगे।

इस गीत के बारे में शिवेंद्र ने कहा, “मैंने इस फिल्म में बतौर प्रोजेक्ट डायरेक्टर काम शुरू किया था। मैंने इस फिल्म में विषय, पटकथा, कलाकार और शूटिंग सहित कैमरे के पीछे होने वाली हर चीज में अपना योगदान दिया है। शक्ति कपूर और पूनम पांडे के साथ काम करना मेरे जीवन का सबसे मजेदार और सीखने का अनुभव रहा।”

उन्होंने कहा, “इसके बाद मुझे अचानक कैमरे के सामने आने का मौका मिला। यह गीत दिग्गज गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है। यह मेरा पहला गीत है। हमने इसे ठेठ क्लब और 2018 का पार्टी सॉन्ग बनाने की पूरी कोशिश की है। इसके बोल काफी गहरे और अर्थपूर्ण हैं, जिसने मुझे अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए मैंने 20 दिनों तक दिन-रात मेहनत की। मुझे मुश्किल से केवल खाने का समय ही मिल पाता था। यह एक बड़ा गाना था, लेकिन हमने इसे दो दिनों में शूट कर लिया था।”

सुखविंदर ने खुद सेट पर आकर हमें बधाई दी थी और मुझे हर परिस्थिति में हमेशा हंसते रहने के लिए प्रेरित किया था। परिंदे हर किसी को पसंद आएगा। ओमकार मिन्हास ने इस गीत की धुन तैयार की है। फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493