परिजनों संग समय बिताना जरूरी : शान

मैड्रिड, 14 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन में परिजनों के साथ छुट्टियां मना रहे लोकप्रिय बॉलीवुड गायक शान ने कहा कि प्रियजनों के साथ समय बताना भी बेहद जरूरी है।

बयान के मुताबिक, शान अपनी पत्नी राधिका मुखर्जी और बेटों सोहम और शुभ के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।

वहीं शान ने कहा, “परिवार के साथ यह छुट्टी लंबे समय से लंबित थी और मैं इसे छोड़ना नहीं चाहता था।”

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि परिवार संग समय बिताना जरूरी है और यह अद्भुत यादें पैदा करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि पिछले 25 वर्षो से भारतीय संगीत उद्योग का हिस्सा रहे शान आगामी सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में संगीत प्रशिक्षक के रूप में नजर आएंगे।

शान 23 जुलाई को शो के प्रीमियर के मद्देनजर रविवार को वापस लौट रहे हैं।

शो में उनके अलावा, जय भानुशाली और सुगंधा मिश्रा भी हैं, जो शो की मेजबानी करेंगे। इसमें नीति मोहन और शेखर रावजियानी जैसे गायक भी कोच की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493