मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ‘कहानी घर घर की’ और ‘भाभी’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मनीष गोयल ने बताया कि उनके दोस्त और परिजन उन्हें लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में देखना चाहते हैं।
मनीष ने कहा, “मैंने कई रियलिटी शोज किए हैं। ‘नच बलिए’ सीजन 1 की शुरुआत के साथ मैं और पूनम दूसरे स्थान रहे। इसके बाद मैंने ‘जरा नच के दिखा’, ‘शे शावा शावा’, ‘महायात्रा’ और ‘वेलकम’ में काम किया। सिर्फ ‘बिग बॉस’ बाकी है। इसमें काम करना चाहूंगा।”
उन्होंेने कहा, “‘बिग बॉस’ के लिए मैं कहूंगा कि मैं इसका बहुत शौकीन हूं और परिवार, दोस्तों से अधिक प्रशंसक मुझे इसमें देखना चाहते हैं। वे यह देखना चाहते हैं कि असल में, मैं कैसा हूं।”
मनीष को इससे पहले टेलीविजन चैनल लाइफ ओके के ‘सावधान इंडिया’ में देखा जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath