परिणिति लंच पर वरुण धवन के साथ गई

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा का कहना है कि वरुण धवन के साथ लंच करने से उन्हें गर्व महसूस हुआ।

परिणिति ने इस खास पल के बारे में ट्विटर पर लिखा। फिल्मकार करण जौहर भी इस लंच में शरीक हुए थे।

परिणिति ने एक ट्वीट में लिखा, “मैं और करण, वरुण धवन के साथ लंच करके गौरवान्वित एवं धन्य हो गए।”

परिणिति ने लंच में सबकी मौजूदगी वाली एक तस्वीर भी शेयर की। इसमें वह काली पोशाक पहने नजर आईं। वरुण ने डेनिम जैकेट एवं करण ने अपनी पसंदीदा पूरी तरह से काली ड्रेस पहनी हुई थी।

वरुण की ‘एबीसीडी 2’ जल्द रिलीज होने जा रही है। रीमो डिसूजा निर्देशित यह फिल्म ‘एबीसीडी-ऐनीबॉडी केन डांस'(2013) का सीक्वल है, जिसमें उनके अलावा श्रद्धा कपूर, कोरियोग्राफर-फिल्म निर्देशक प्रभुदेवा और अंतर्राष्ट्रीय डांस लौरेन गोटलिब भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493