मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीता बोरठाकुर धारावाहिक ‘एक था राजा एक थी रानी’ की टीम के साथ जुड़ गई हैं। इसमें वह एक राजनेता का किरदार निभाएंगी। उन्हें टेलीविजन धारावाहिक ‘स्वरागिनी-जुड़े रिश्तों के सुर’ में अभिनय के लिए पहचाना जाता है।
परिणीता ने एक बयान में कहा, “यह किरदार एक नकारात्मक भूमिका वाला है। वह गृह मंत्री हैं, जो मजबूत और समय की बड़ी पाबंद हैं। यह किरदार बड़ा ही चुनौतीपूर्ण और उत्सुकता भरा है।”
उन्होंने कहा, “यह एक आम महिला का किरदार नहीं है। यह प्रोडक्शन कंपनी स्पीरे ऑरिजन के साथ है। मैंने उनके साथ दो धारावाहिक किए हैं। वे बहुत ही अच्छे लोग हैं और उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा रहा है।”
इस प्रोडक्शन कंपनी के साथ उन्होंने धारावाहिकों ‘हे.. यही तो है वो!’ और ‘सात फेरे-सलोनी का सफर’ में साथ काम किया है।
परिणीता बोरठाकुर जल्द ही असमिया फिल्म ‘द अंडरवर्ल्ड’ में भी दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath