परिणीति को गाने के लिए धुन की आवश्यकता नहीं

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उन्हें गाने के लिए सुरों की आवश्यकता नहीं। अभिनेत्री ने आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में ‘माना कि हम यार नहीं’ गाने के लिए अपनी आवाज दी है।

परिणीति ‘मेरी प्यारी बिंदू’ फिल्म में एक आकांक्षी गायक की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने ट्वीटर पर एक शॉर्ट वीडियो(फिल्म) साझा किया, जिसका शीर्षक लिखा : “और यह कैसे हो गया! और ‘मेरी प्यारी बिंदु’ के ‘माना कि हम यार नहीं’ के लिए कोई धुन नहीं।”

28 वर्षीय अभिनेत्री ने एक और वीडियो साझा किया और शीर्षक लिखा, “और एक और! कैमरे के पीछे.. ‘माना कि हम यार नहीं’, ‘मेरी प्यारी बिंदू’।”

अभिनेत्री को अपने पहले गाने के लिए दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित मेरी प्यारी बिंदू को यश राज फिल्म्स बैनर तले मनीश शर्मा ने निर्माण किया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक साहित्यकार का किरदार निभाते हुए देखे जाएंगे।

परिणीति ने ‘तकादुम’ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। परिणीति के अलावा इसमें सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493